
Indian Squad for World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कुछ देर में, किसे मिलेगा मौका?
AajTak
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा. इस वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई कुछ ही देर में टीम का ऐलान करेगी. भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 सीजन में अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेलेगी. यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा.
Team India Squad for World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एशिया कप 2023 खेल रही है. मगर टीम को इसके बाद अपने ही घर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेलना है. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी टीम का ऐलान करेगी. भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में ही वर्ल्ड कप खेलेगी. संभवत: इस टीम में उन्हीं खिलाड़ियों की जगह मिलेगी, जो एशिया कप में खेल रहे हैं.
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को होगा. ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. न्यूजीलैंड पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड से ही हारी थी. इस बार वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
28 सितंबर तक घोषित करनी होगी 15 सदस्यीय टीम आईसीसी द्वारा तय गाइडलाइंस के मुताबिक, 28 सितंबर को सभी टीमों को अपने फाइनल 15 सदस्यों का तय करना होगा. यदि इसके बाद टीम में कोई परिवर्तन करना है तो इस बारे में आईसीसी से अनुमति लेनी होगी.
14 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मैच
ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि भारत अकेले ही वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा. इससे पहले उसने 1987, 1996 और 2011 वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी. भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 सीजन में अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेलेगी. यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा.
भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. बता दें कि भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से ठीक पहले अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलना है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










