
Indian Squad for T20 World Cup 2024: केएल राहुल, ईशान और बाकी खिलाड़ियों के पास अब भी वर्ल्ड कप खेलने का मौका, जानिए मामला
AajTak
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में 1 से 29 जून तक खेला जाएगा. इसको लेकर BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, ईशान किशन के अलावा मयंक यादव, ऋतुराज गायकवाड़, जैसे कई खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है.
Indian Squad for T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार (30 अप्रैल) को अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. यह टूर्नामेंट इस साल वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में 1 से 29 जून तक खेला जाएगा.
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में कई चौंकाने वाले नामों को शामिल किया गया है. साथ ही कुछ चौंकाने वालों नामों को बाहर भी किया है. IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी संभाल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर ओपनर ईशान किशन को जगह नहीं मिली है.
गिल और गायकवाड़ भी हैं टीम से बाहर
इनके अलावा भी मयंक यादव, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली है. मगर इन सभी को निराश नहीं होना चाहिए. इनके पास अब भी वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने का एक शानदार मौका है.
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड कप के लिए सभी देशों को अपनी टीम घोषित करने के लिए 1 मई तक का समय दिया था. मगर इसी बीच आईसीसी ने एक और सहूलियत भी दी. उसने सभी टीमों को 25 मई तक अपनी टीम में बदलाव करने की अनुमति दी है.
ICC से 25 मई तक बदलाव की अनुमति है

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









