
Indian Squad for Sri Lanka Series: गौतम गंभीर की ब्रिगेड तैयार... श्रीलंका दौरे पर ऐसी हो सकती है भारतीय टीम, कौन होगा कप्तान?
AajTak
भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां वो 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद उसे श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इन दोनों ही सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इसी हफ्ते के आखिर में भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है. बतौर कोच गौतम गंभीर का यह पहला दौरा रहेगा.
Indian Squad for Sri Lanka Series: पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर अब अपने नए रोल के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. उन्हें हाल ही में BCCI ने भारतीय टीम का नया हेड कोच बनाया है. गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह ली है, जिनका कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो गया है. बतौर कोच गंभीर का पहला दौरा श्रीलंका का रहेगा.
भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां वो 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद उसे श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इन दोनों ही सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
इस हफ्ते के आखिर में हो सकता है टीम का ऐलान
हालांकि अभी तक श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि इसी हफ्ते के आखिर में टीम का ऐलान कर दिया जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कप्तान रोहित शर्मा इस दौरे पर नहीं जाएंगे और आराम करेंगे.
ऐसे में श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या को सौंपी जा सकती है. जबकि वनडे की कमान केएल राहुल को दी जा सकती है. साथ ही वनडे और टी20 दोनों स्क्वॉड ज्यादा अलग नहीं होंगे. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी कर रहे शुभमन गिल को सिर्फ वनडे सीरीज के लिए चुना जा सकता है.
सूर्यकुमार को दोनों ही स्क्वॉड में चुना जा सकता

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









