
Indian Squad for Australia Series: कोहली-रोहित बाहर... अश्विन-सुंदर की एंट्री, ऐसे बनेगी भारत की परफेक्ट वर्ल्ड कप टीम
AajTak
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. वहीं दूसरा वनडे मैच 24 सितंबर को इंदौर में होगा. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. वर्ल्ड कप से पहले टीम की यह आखिरी सीरीज है. ऐसे में इस सीरीज में कई एक्सपेरिमेंट किए जाएंगे...
Indian Squad for Australia Series: एशिया कप 2023 खिताब जीतने के बाद अब भारतीय टीम अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया से टक्कर लेने के लिए तैयार है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इसके बाद दोनों टीमों को भारतीय जमीन पर ही वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेलना है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए दो तरह से अपनी टीम का ऐलान किया है. बीसीसीआई ने यह तरीका वर्ल्ड कप से पहले एक्सपेरिमेंट के लिए आजमाया है. इस ऑस्ट्रेलिया सीरीज से ही वर्ल्ड कप के लिए भारत की परफेक्ट टीम सामने आएगी.
28 सितंबर तक वर्ल्ड कप टीम में बदलाव की गुंजाइश
बता दें कि बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान पहले ही कर दिया है. मगर 28 सितंबर तक इसमें बदलाव की गुंजाइश है. यही कारण है कि बीसीसीआई वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में सारे एक्सपेरिमेंट कर लेना चाहती है. ताकी वर्ल्ड कप के लिए परफेक्ट टीम का ऐलान किया जा सके.
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. जबकि आखिरी और तीसरे मुकाबले के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की है. सेलेक्शन कमेटी ने शुरुआती 2 मैचों में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, स्पिनर कुलदीप यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को आराम दिया है.
सीरीज में अश्विन और सुंदर को पूरी तरह आजमाएंगे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








