
Indian Squad for Asia Cup 2023: चहल, अश्विन के लिए खुले हैं वर्ल्ड कप के दरवाजे? जानिए कैसे बनेगा रास्ता
AajTak
एशिया कप इस बार 30 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा. इसके लिए भारतीय टीम घोषित की गई, जिसमें कई स्टार खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है. इनमें स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन के साथ ओपनर शिखर धवन भी हैं. मगर इनमें से चहल और अश्विन को वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह मिलने की संभावना बनी हुई है.
Indian Squad for Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान होते ही फैन्स के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है.
इसमें चोट से ठीक होकर लौटे केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को डायरेक्ट एंट्री मिली है. जबकि सबसे चौंकाने वाली तिलक वर्मा की रही है. उन्होंने वनडे में डेब्यू भी नहीं किया और टीम में जगह मिल गई है. मगर फैन्स को सबसे ज्यादा निराश जिस बात ने किया है, वो युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन हैं.
एशिया कप में पाकिस्तान से होगा पहला मैच
स्टार स्पिनर चहल और अश्विन दोनों को ही एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है. हालांकि अश्विन का तो थोड़ा अंदाजा था कि वो बाहर रह सकते हैं. मगर चहल तो वेस्टइंडीज दौरे पर भी गए थे. मगर फिर भी उन्हें टीम से बाहर रखा गया है.
भारतीय टीम को 30 अगस्त से होने वाले एशिया कप में सीधे पाकिस्तान से भिड़ना है. टीम का पहला मैच 2 सितंबर को होगा. एशिया कप के बाद भारतीय टीम अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.
वर्ल्ड कप में भी उतर सकती है यही टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









