
Indian Future Captain: भारतीय टीम में हो गए 4 कप्तान... रोहित के बाद कौन होगा दावेदार?
AajTak
वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया इस समय टेस्ट सीरीज खेल रही है. इसके बाद दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस दौरान भारतीय टीम की कप्तानी दो स्टार खिलाड़ी संभालेंगे. उधर बीसीसीआई ने दो और युवा कप्तान नियुक्त किए हैं. ऐसे में यह साफ है कि भारतीय बोर्ड भविष्य के कप्तान को तैयार करने में जुटा है.
Indian Future Captain: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है. यहां रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने दो टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला पारी और 141 रनों के अंतर से जीत लिया है. 36 साल के रोहित की कप्तानी में ही भारतीय टीम को इसी साल वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है. यह वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में होगा.
मगर कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वर्ल्ड कप के बाद कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी से छुट्टी हो सकती है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसको लेकर पहले से ही कमर कस ली है. बोर्ड ने युवा खिलाड़ियों को भविष्य में कप्तानी के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है.
पंड्या, गायकवाड़ और ढुल हो रहे तैयार
इनमें सबसे पहला नाम 29 साल के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का है, जो इन दिनों भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. वेस्टइंडीज दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज उनकी कप्तानी में ही खेली जाएगी. इनके अलावा बीसीसीआई ने 26 साल के ऋतुराज गायकवाड़ को भी एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी है.
इन दोनों के अलावा 20 साल के यश ढुल को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें इमर्जिंग एशिया कप में भारत-ए की कमान सौंपी गई है. ऐसे में बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि रोहित के बाद पंड्या, गायकवाड़ और ढुल को तैयार किया जा रहा है.
हालांकि कप्तानी के दावेदार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद रिकवर हो रहे हैं. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी चोट से उबर रहे हैं. मौजूदा समय में रोहित के अलावा टीम इंडिया में 3 और कप्तान हैं. यह पंड्या, गायकवाड़ और ढुल हैं. आइए जानते हैं इन सभी के बारे में और उनकी मजबूत दावेदारी के फैक्ट...

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










