
Indian Cricket Team New Coaching Staff: नए हेड कोच गौतम गंभीर की आज पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस... हो सकता है नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान
AajTak
भारतीय टीम अब श्रीलंका दौरा के लिए रवाना होगी. जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 और 3 ही मैचों की वनडे सीरीज होगी. यह नए हेड कोच गौतम गंभीर का पहला दौरा रहेगा. टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तानी संभालेंगे. जबकि वनडे में रोहित शर्मा ही कप्तान रहेंगे. आज गौतम गंभीर की बतौर हेड कोच पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.
Indian Cricket Team New Coaching Staff: भारतीय क्रिकेट टीम अब अपने अगले मिशन के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है. यह मिशन श्रीलंका दौरा है, जहां भारतीय टीम को 3 मैचों की टी20 और 3 ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. यह नए हेड कोच गौतम गंभीर का पहला दौरा रहेगा.
साथ ही आज गौतम गंभीर हेड कोच बनने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आएंगे. गंभीर की आज पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इस दौरान उनके साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर भी साथ रहेंगे. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई के ग्रैंड हयात बीकेसी में होगी.
इस तरह हो सकता है गंभीर का कोचिंग स्टाफ
बीसीसीआई इसी मीटिंग के दौरान नए कोचिंग स्टाफ का भी ऐलान कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अभिषेक नायर और नीदरलैंड्स के पूर्व क्रिकेटर रेयान टेन डोएशेट को सहायक कोच बनाया जा सकता है. यह दोनों मजबूत दावेदार हैं.
जबकि टी दिलीप अभी फील्डिंग कोच हैं और उन्हें इसी पद पर बरकरार रखा जा सकता है. इसके अलावा गेंदबाजी कोच के रूप में साउथ अफ्रीका के पूर्व बॉलर मोर्ने मोर्कल मजबूत दावेदार हैं. वो श्रीलंका दौरे के बाद पद संभाल सकते हैं. जबकि श्रीलंका दौरे के लिए बतौर बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले भेजा जाएगा. साईराज अभी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के सदस्य हैं.
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









