
Indian Batting in World Cup Semifinal: कोहली-रोहित का 'डरावना' रिपोर्ट कार्ड... सेमीफाइनल में खामोश रहा है इन दिग्गजों का बल्ला
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. इससे पहले भारतीय बल्लेबाजों का एक डरावना रिकॉर्ड सामने आया है, जिसने फैन्स को थोड़ा निराश किया है. आइए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में...
Indian Batting in World Cup Semifinal: भारत की मेजबानी में खेला जा रहा वनडे वर्ल्ड कप 2023 अब सेमीफाइनल में एंट्री कर चुका है. टूर्नामेंट की टॉप-4 टीमें भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तय हो चुकी हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने धांसू प्रदर्शन किया और टॉप पोजिशन के साथ सेमीफाइनल में एंट्री की.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. यह रोहित का होमग्राउंड भी है. यहीं भारत ने इसी वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 55 रनों पर समेटकर 302 रनों से मुकाबला जीता था.
सेमीफाइनल में खामोश रहा स्टार प्लेयर्स का बल्ला
मगर इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के लिए एक टेंशन वाली बात हो सकती है. वो स्टार बल्लेबाजों का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का रिकॉर्ड है. दरअसल, मौजूदा भारतीय टीम में 4 स्टार बल्लेबाज शामिल हैं, जो इससे पहले वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेल चुके हैं.
यह प्लेयर विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा हैं. इन सभी का रिपोर्ट कार्ड काफी डरावना सा है. दरअसल, इन में से सिर्फ जडेजा ही हैं, जो एक फिफ्टी लगा चुके हैं. मगर बाकी तीनों प्लेयर पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए हैं. इन तीनों में से कोई भी स्टार कुल मिलाकर 50 रन भी नहीं बना सका है.
कोहली ने अब तक 3 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले खेले, जिसमें 3.66 के बेहद खराब औसत से सिर्फ 11 रन ही बनाए हैं. दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा ने 2 सेमीफाइनल में 35 रन ही बनाए. इस दौरान उनका औसत भी बेहद मामूली 17.50 का ही रहा है. केएल राहुल अब तक एक सेमीफाइनल खेल सके, जिसमें उन्होंने एक ही रन बनाया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









