
India Women vs England Women: 'हम जबरदस्ती मैच खेले', इंग्लैंड से हारने पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का खुलासा
AajTak
मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए कुल 132 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन किया और 13 ओवर में एक विकेट गंवाकर 134 रन बनाते हुए मैच जीत लिया. मैच हारने के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि मैदान पूरी तरह से गीला था...
India Women vs England Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है. टीम ने यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच गंवा दिया है. सीरीज के पहले ही मैच में इंग्लैंड की महिला टीम ने 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है. इस तरह सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में भारत की खराब बैटिंग और बॉलिंग के साथ बेहद खराब फील्डिंग भी देखी गई. कई कैच छोड़े और रन-बाउंड्री पर भी अंकुश नहीं लगा सके. मैच के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.
'ऐसा लगा जैसे हम जबरदस्ती मैच खेल रहे'
हरमनप्रीत ने कहा कि यह मैच खेलने के लिए हालात 100 प्रतिशत नहीं लग रहे थे. मैदान पूरा गीला था और खिलाड़ियों के चोटिल होने की भी पूरी संभावना थी. फिर भी हमने मैच खेला. ऐसा लग रहा था जैसे हम जबरदस्ती मैच खेल रहे हैं. हरमन ने बताया कि टीम की एक खिलाड़ी चोटिल भी हो गई थी. मैच में भारतीय टीम एक गेंदबाजी की कमी की साथ खेली.
हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा, 'हम मैच में उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना सके. मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे हम जबरदस्ती मैच खेल रहे हैं, क्योंकि मैच खेलने के लिए हालात 100 प्रतिशत सही नहीं थे.'
'यहां 100 प्रतिशत खेलने लायक स्थिति नहीं थी'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









