
India Women Team: रमेश पोवार को बड़ी राहत, बने रहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच!
AajTak
आईसीसी महिला विश्व कप 2022 में भारतीय टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी. इस खराब प्रदर्शन के बाद रमेश पोवार को हेड कोच से हटाये जाने की चर्चा जोरों पर थीं.
विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद आलोचनाओं का सामना कर रही भारतीय वूमेन्स टीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. टीम के मौजूदा हेड कोच रमेश पोवार अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे. कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के चलते रमेश पोवार को हेड कोच पद से हटाया जा सकता है.
बोर्ड के एक सूत्र ने कहा कि रमेश पोवार का अनुबंध 2 साल का था, इसलिए वह तब तक मुख्य कोच हैं. सुलक्षणा नाइक, मदन लाल और आरपी सिंह की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति ने उनका साक्षात्कार लिया था और उन्हें पिछले साल मई के महीने में मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया था.
बोर्ड और रमेश पोवार के बीच हुई बात
सूत्र ने कहा, विश्व कप में प्रदर्शन को लेकर रमेश पोवार और बोर्ड के बीच में चर्चा हुई थी. उन्हें टीम और कोचिंग विभाग में प्रदर्शन को मजबूत करने के लिए कहा गया है. इसके लिए जो भी सुविधाएं या टूर्नामेंट की आवश्यकता होगी, उन्हें मुहैया कराया जाएगा. पुरुष और महिला टीमें बराबर हैं. हां, थोड़ी निराशा हुई जब वे साउथ अफ्रीका से गेम हार गए और उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ा, लेकिन जीत और हार खेल का हिस्सा है.'
इंडिया टुडे ने जब रमेश पोवार से उनके कार्यकाल के बारे में संपर्क किया तो उन्होंने पुष्टि की कि वह तब तक कोच हैं क्योंकि उन्हें दो साल का अनुबंध दिया गया था, हालांकि पोवार ने हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप के अपने अनुभवों के बारे में बात करने से इनकार कर दिया.
भारत के लिए खेल चुके हैं पोवार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








