
India Women Squad Announcement: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, जानें पूरा स्क्वॉड
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने होने जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया. ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना पाईं. चयनकर्ताओं ने टीम में नए चेहरे के रूप में बायें हाथ की 'अनकैप्ड' तेज गेंदबाज अंजलि सरवनी को शामिल किया है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने होने वाले पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस घरेलू सीरीज में हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है. हालांकि ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना पाईं.
पूजा ने रायपुर में महिला टी20 चैलेंजर में भारत-सी टीम की अगुवाई की थी. बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के सचिव जय शाह द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 'वह चोट के कारण बाहर हुई और उनके नाम विचार नहीं किया गया.' चयनकर्ताओं ने नए चेहरे के रूप में बाएं हाथ की 'अनकैप्ड' तेज गेंदबाज अंजलि सरवनी को शामिल किया है.
अंजलि सरवनी को पहली बार मौका
आंध्र प्रदेश की रहने वाली 25 साल की बाएं हाथ की मध्यम गति की गेंदबाज अंजलि ने इस महीने के शुरू में महिला चैलेंजर में पूनम यादव की अगुआई वाली भारत ए के लिए अपनी कसी गेंदबाजी से प्रभावित किया था. अंजलि ने भारत डी के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया था और वह अपने तीन ओवरों में 11 रन देकर दो विकेट से टीम को फाइनल में पहुंचाने में सफल रही थीं. उन्होंने कुल मिलाकर चार मैचों में तीन विकेट झटके थे.
देविका वैद्य की भी वापसी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टी20 सीरीज से महाराष्ट्र की बाएं हाथ की आल राउंडर देविका वैद्य भी चार से ज्यादा साल बाद टीम में वापसी करेंगी. 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पदार्पण करने वाली देविका ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे खेला था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









