
India Women Squad Announced: ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी की हुई ODI टीम में एंट्री
AajTak
भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. बीसीसीआई ने इन दोनों सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया. बीसीसीआई ने टी20 और वनडे दोनों ही सीरीज के लिए 16-16 खिलाड़ियों को चुना है. हरमनप्रीत कौर दोनों ही सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी. वहीं स्मृति मंधाना को उप-कप्तानी का जिम्मा मिला है.
इस खिलाड़ी को मिला मौका
स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है. श्रेयंका ने हाल ही में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. श्रेयंका ने इंग्लैंड के खिलाफ उस टी20 सीरीज में तीन मैचों में कुल पांच विकेट लिए थे. बाएं हाथ की स्पिनर सैका इशाक भी एकदिवसीय टीम में हैं.
🚨 NEWS 🚨#TeamIndia’s ODI & T20I squad against Australia announced. Details 🔽 #INDvAUS | @IDFCFIRSTBankhttps://t.co/7ZsqUFR9cf
सैका इशाक ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. श्रेयांका और ईशाक महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में क्रमशः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलती हैं. युवा तेज गेंदबाज टिटास साधु भी दोनों टीमों का हिस्सा हैं.
वनडे सीरीज के भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेनुका सिंह ठाकुर, टिटास साधु, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, हरलीन देयोल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










