
India vs Zimbabwe ODI: राहुल त्रिपाठी को मिलेगा डेब्यू का मौका! क्या होगी इंडिया-जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11?
AajTak
भारतीय टीम और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे में भारतीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे से खेला जाएगा. भारतीय कप्तान केएल राहुल अपनी प्लेइंग-11 में राहुल त्रिपाठी को मौका दे सकते हैं. यदि ऐसा होता है, तो राहुल त्रिपाठी का यह इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मैच होगा...
India vs Zimbabwe First ODI: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला आज (18 अगस्त) खेला जाएगा. हरारे में होने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे से शुरू होगा.
बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे की टीमें 6 साल बाद एकदूसरे के आमने-सामने होंगी. आखिरी बार भारत और जिम्बाब्वे के बीच कोई इंटरनेशनल मैच 22 जून 2016 को खेला गया था. तब हरारे टी20 मैच में भारत ने 3 रनों से जीत दर्ज की थी.
सीरीज के इस पहले वनडे मुकाबले के लिए भारतीय कप्तान केएल राहुल अपनी प्लेइंग-11 में राहुल त्रिपाठी को मौका दे सकते हैं. यदि ऐसा होता है, तो राहुल त्रिपाठी का यह इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मैच होगा. राहुल त्रिपाठी को मौका देने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को बाहर बैठाया जा सकता है.
धवन के साथ गिल कर सकते हैं ओपनिंग में शुरुआत
जबकि ओपनिंग में शिखर धवन के साथ शुभमन गिल शुरुआत करते नजर आ सकते हैं. कप्तान राहुल खुद चौथे नंबर पर बैटिंग करते दिखेंगे. जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन या संजू सैमसन में से किसी एक को मौका मिलना तय है. तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और आवेश खान कमान संभालते दिख सकते हैं. दीपक चाहर और प्रसिद्ध कृष्णा को भी मौका मिल सकता है.
यदि स्पिन डिपार्टमेंट की बात करें, तो इसमें अक्षर पटेल के साथ कुलदीप यादव का कॉम्बिनेशन मैदान में उतर सकता है. स्पिन ऑलराउंडर में दीपक हुड्डा भी नजर आ सकते हैं. ऐसे में बांग्लादेश को लगातार दो सीरीज (वनडे, टी20) में हराकर आ रही जिम्बाब्वे के लिए चुनौती आसान नहीं होगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








