
India Vs Zimbabwe 3rd T20I LIVE Score: शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी... टीम में 4 बदलाव, संजू-शिवम की एंट्री
AajTak
India Vs Zimbabwe 3rd T20I LIVE Score: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जबकि पहले दो मैचों के बाद दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. पहले मैच में भारत को हार मिली थी. जबकि दूसरा मैच उसने जीता है.
India Vs Zimbabwe 3rd T20I LIVE Score: भारतीय टीम और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है.
दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर
बता दें कि पहला मैच 13 रनों से जीतकर जिम्बाब्वे ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. मगर दूसरा मुकाबला भारतीय टीम ने 100 रनों से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर कर दी.
जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा के हाथों में है. दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम यह तीसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त लेना चाहेगी.
भारतीय टीम में हुए 4 बड़े बदलाव
इस मुकाबले के लिए कप्तान गिल ने अपनी प्लेइंग-11 में 4 बड़े बदलाव किए हैं. साई सुदर्शन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और मुकेश कुमार को बाहर किया है. जबकि संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और खलील अहमद को एंट्री मिली है. खलील ने पहला मैच भी खेला था. जबकि संजू, यशस्वी और शिवम इसी मुकाबले से टीम के साथ जुड़े हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









