
India Vs Western Australia 2nd Warm-Up Match: वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी, सूर्यकुमार यादव के बगैर बल्लेबाजी ढेर
AajTak
भारतीय टीम प्रैक्टिस मुकाबले में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रनों से हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 169 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह 20 ओवर खेलने के बावजूद आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में भी भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी.
टी20 वर्ल्ड कप से भारतीय टीम प्रैक्टिस मुकाबलों में हिस्सा ले रही है. इसी कड़ी में टीम इंडिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार (13 अक्टूबर) को मुकाबला खेला गया. पर्थ में हुए इस मैच में केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 36 रनों से हार झेलनी पड़ी. रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली भले ही इस मुकाबले का हिस्सा नहीं थे, लेकिन यह हार भारतीय टीम की तैयारियों पर जरूर प्रश्न-चिह्न खड़ा करती है.
इस मुकाबले में भारतीय टीम को 169 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह 20 ओवर खेलने के बावजूद 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी. भारतीय टीम की लचर बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसके केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंकों में पहुंच सके. केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 55 बॉल पर 74 रनों की पारी खेली. वहीं, हार्दिक पंड्या ने 17 और दिनेश कार्तिक ने 10 रनों का योगदान दिया.
ऋषभ पंत फिर रहे नाकाम
ऋषभ पंत एक बार फिर ओपनिंग में फेल रहे. पंत में 11 बॉल पर महज 9 रन बनाए. तीसरे नंबर पर उतरे दीपक हु्ड्डा भी महज छह रन ही बना सके. ऋषभ पंत और दीपक पहले टी20 मैच में भी बल्ले से नाकाम रहे थे. अब टी20 वर्ल्ड कप में इन दोनों खिलाड़ियों को शायद ही प्लेइंग-11 में जगह मिले क्योंकि भारतीय टीम अपनी बेस्ट इलेवन के साथ उतरेगी.
सूर्या ने पहले मैच में बचाई थी लाज
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में भी भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी. तब सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार पारी खेलकर भारतीय टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया था. उस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 35 बॉल में 52 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 ही छक्के शामिल रहे. अब दूसरे मैच में उनका नहीं खेलना भारतीय टीम को भारी पड़ गया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









