
India vs West Indies Women's T20 World Cup: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, वेस्टइंडीज को दी मात, दीप्ति ने किया कमाल
AajTak
भारतीय महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की है. बुधवार (15 फरवरी) को खेले गए मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवरों में 118 रन ही बना पाई थी. इसके जवाब में भारत ने आराम से टारगेट हासिल कर लिया. टीम इंडिया अब अगले मैच में इंग्लैंड का सामना करेगी.
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत हासिल की है. बुधवार (15 फरवरी) को केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेल गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से पराजित किया. भारतीय टीम की जीत में दीप्ति शर्मा का अहम रोल रहा. दीप्ति ने तीन विकेट चटकाकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर ढकेलने में मदद की. भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को पराजित किया था. अब टीम इंडिया अपने तीसरे मैच में 18 फरवरी को इंग्लैंड का सामना करेगी.
119 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना और शेफाली ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने 3.3 ओवरों में ही 32 रन जोड़ दिए. शेफाली ने 23 गेंदों पर 28 रन बनाए, वहीं स्मृति मंधाना ने 10 रनों की पारी खेली. शेफाली वर्मा और स्मृति के आउट होने के बाद पिछले मैच की स्टार प्लेयर जेमिमा रोड्रिगेज (1 रन) से अच्छे खेल की आस थी, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाईं, जिससे भारत का स्कोर तीन विकेट पर 43 रन हो गया.
Victory for India in Cape Town! 📝: https://t.co/kJcwkY9K11 #WIvIND | #T20WorldCup | #TurnItUp pic.twitter.com/mDm26V1eiI
इसके बाद ऋचा घोष और हरमनप्रीत कौर ने 72 रन जोड़कर भारत की जीत सुनिश्चित की. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष 32 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहीं. इस दौरान ऋचा ने पांच चौके लगाए. वहीं हरमनप्रीत कौर ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 33 रनों की पारी खेली. भारत ने 11 गेंद बाकी रहते चार विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया.
टेलर-कैंपबेल ने की शानदार बैटिंग
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही कप्तान हेली मैथ्यूज (2 रन) का विकेट गंवा दिया. हेली को पूजा वस्त्राकर ने ऋचा घोष के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद स्टेफनी टेलर और शेमैन कैंपबेल ने 73 रनों की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला. पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर एक विकेट पर 29 रन था. टेलर ने इसके बाद रन गति को बढ़ाने का जिम्मा उठाते हुए आठवें से 12वें ओवर तक हर ओवर में एक-एक चौका जड़ा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









