
India vs West Indies ODI Series: वेस्टइंडीज के सामने अब 17 का खतरा... नहीं निकाल पाए भारतीय टीम का तोड़
AajTak
दो टेस्ट की सीरीज में 1-0 से शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी के घर में 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलना है. पहला मैच 27 जुलाई को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में होगा. मगर इस वनडे सीरीज में उतरने से पहले मेजबान वेस्टइंडीज के सामने 17 का खतरा मंडरा रहा है.
India vs West Indies ODI Series: भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां उसने दो टेस्ट की सीरीज में 1-0 से शानदार जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी के घर में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलना है. इसका आगाज 27 जुलाई को होगा. इस दिन पहला वनडे मैच बारबाडोस के ब्रिजटाउन में खेला जाएगा.
मगर इस वनडे सीरीज में उतरने से पहले मेजबान वेस्टइंडीज के सामने 17 का खतरा मंडरा रहा है. दरअसल, विंडीज टीम भारत के खिलाफ 17 सालों से कोई भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती नहीं है. यानी इस दौरान कैरेबियन खिलाड़ी भारतीय टीम का तोड़ नहीं निकाल सके हैं.
17 सालों से भारत के खिलाफ नहीं जीता वेस्टइंडीज
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज 9 मार्च 1983 को खेली गई थी. तब वेस्टइंडीज ने अपने घर में भारतीय टीम को 2-1 से करारी शिकस्त दी थी. उसके बाद से 1989 तक कैरेबियन टीम ने ही लगातार 5 सीरीज जीतीं.
इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने 1994 में पहली वनडे सीरीज जीती थी. भारत ने अपने घर में विंडीज को 4-1 से हराया था. इसके बाद हार और जीत का सिलसिला चलता रहा. मगर वेस्टइंडीज ने आखिरी बार टीम इंडिया को मई 2006 में हराया था. उसके बाद से लगातार भारतीय टीम ने 12 वनडे सीरीज में विंडीज को शिकस्त दी है. किसी एक टीम को लगातार सबसे ज्यादा सीरीज में हराने का यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है.
किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे सीरीज जीत का रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









