
India vs West Indies Match: 'एक और वर्ल्ड कप हाथ से निकलेगा', कोहली-रोहित के बाहर होने पर भड़के फैन्स
AajTak
भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेले, जिसको लेकर फैन्स काफी नाराज नजर आए. बता दें कि टीम मैनेजमेंट ने दोनों प्लेयर्स को आराम दिया है.
India vs West Indies 3rd ODI LIVE Score Update: भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया. इस मैच में विंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. फिलहाल, दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है.
सीरीज के दूसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेले थे. अब तीसरे मैच में भी दोनों नहीं खेल रहे हैं. टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम दिया है. रोहित की जगह हार्दिक पंड्या कप्तानी संभाल रहे हैं. यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने बीसीसीआई को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
फैन्स को रास नहीं आई टीम मैनेजमेंट की रणनीति
बता दें कि इसी साल अक्टूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. इसी को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर रहा है. इसी के तहत रोहित और कोहली को भी सीरीज के आखिरी दो वनडे मैच नहीं खिलाए और बाकी खिलाड़ियों को मौका दिया.
I don't get it .. Is there a need for experiment at this stage? 🤔 #WIvIND
मगर टीम मैनेजमेंट का यह फैसला शायद फैन्स को रास नहीं आ रहा है. उन्होंने बीसीसीआई के ट्वीट पर ही जवाब देते हुए टीम मैनेजमेंट को हटाने की मांग तक कर दी. एक यूजर ने कहा कि वर्ल्ड कप काफी नजदीक है. ऐसे में यह रणनीति समझ नहीं आई. जबकि दूसरे यूजर ने कहा कि इस बार एक और वर्ल्ड कप हाथ से निकल जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









