
India Vs West Indies 2nd Test: WTC में फिर भारत की धमाकेदार शुरुआत, आज वेस्टइंडीज का होगा सूपड़ा साफ!
AajTak
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट मैच में जीत के लिए 365 रनों का टारगेट दिया है. जवाब में मेजबान विंडीज टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं. अब भी विंडीज टीम को जीत के लिए 289 रनों की जरूरत है और उसके पास 8 विकेट बाकी हैं. फिलहाल, तेजनारायण चंद्रपॉल 24 और जर्मेन ब्लैकवुड 20 रन बनाकर नाबाद हैं.
India Vs West Indies 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज (24 जुलाई) निर्णायक दिन है. इस मुकाबले को जीतने के लिए भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के सामने 365 रनों का टारगेट सेट किया है. पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे इस मैच में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं.
अब भी विंडीज टीम को जीत के लिए 289 रनों की जरूरत है और उसके पास 8 विकेट बाकी हैं. फिलहाल, तेजनारायण चंद्रपॉल 24 और जर्मेन ब्लैकवुड 20 रन बनाकर नाबाद हैं. यहां से देखा जाए तो यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए जीतना आसान दिख रहा है.
WTC में धमाकेदार शुरुआत करेगी भारतीय टीम!
जबकि वेस्टइंडीज के सामने ड्रॉ कराने का सबसे अच्छा ऑप्शन है. मगर इसके लिए भी उन्हें शानदार बल्लेबाजी करनी होगी, जो कि मुश्किल लग रहा है. ऐसे में यह तय मान सकते हैं कि भारतीय टीम यह मैच जीतकर 2 टेस्ट की सीरीज में मेजबान वेस्टइंडीज का 2-0 से सूपड़ा साफ कर देगी.
वेस्टइंडीज तो शुरुआत है... टीम इंडिया के सामने WTC फाइनल के लिए ये हैं असली चुनौतियां
पहला टेस्ट डोमिनिका में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम पारी और 141 रनों के अंतर से जीती थी. अब यदि सीरीज क्लीन स्वीप से जीतती है, तो टीम इंडिया का यह ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के तीसरे सीजन में शानदार जीत से आगाज होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









