
India vs West Indies 2nd Test: रोहित-ईशान की तूफानी पारी के बाद अश्विन का चला जादू, टीम इंडिया जीत से आठ विकेट दूर
AajTak
पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने 365 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए दो विकेट खो दिए थे. अब वेस्टइंडीज को खेल के आखिरी दिन जीत के लिए 289 रनों की जरूरत है. दूसरी ओर टीम इंडिया को मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए आठ विकेट चाहिए.
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट मैच में जीत के लिए 365 रनों का टारगेट दिया है. इस टारगेट का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने चौथे दिन (23 जुलाई) के खेल की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 76 रन बना लिए थे. तेजनारायण चंद्रपॉल 24 और जर्मेन ब्लैकवुड 20 रन बनाकर नाबाद लौटे. अब वेस्टइंडीज को खेल के पांचवें दिन जीत के लिए 289 रन और बनाने होंगे, जो काफी मुश्किल टास्क रहने वाला है. दूसरी ओर भारतीय टीम को जीत के लिए आठ विकेट चाहिए.
वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में कप्तान क्रेग ब्रेथवेट और डेब्यू मैच खेल रहे किर्क मैकेंजी का विकेट गंवाया. दोनों खिलाड़ियों को ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया. खेल के पांचवें दिन भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जिसके चलते भारत को जल्द से जल्द बाकी के विकेट चटकाने होंगे. भारत यदि इस मैच को जीत लेता है तो वह टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लेगा. भारत ने डोमिनिका टेस्ट में पारी और 141 रनों से जीत हासिल की थी.
WI need 2️⃣8️⃣9️⃣ runs to win on Day 5.💥#WIvIND #RallywithWI #WIHome pic.twitter.com/CaznKxZVAJ
सिराज के आगे मेजबान टीम पहली पारी में पस्त
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने चौथे दिन की शुरुआत पांच विकेट 229 रन से की और 26 रन जोड़कर उसने बाकी पांच विकेट गंवा दिए. यानी वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 255 रन ही बना सकी और भारत को 183 रनों की लीड हासिल हुई. भारत को दिन की पहली सफलता पदार्पण कर रहे मुकेश कुमार ने दिलाई. मुकेश ने दिन के पहले ही ओवर में एलिक अथानाज (37) को एलबीडब्ल्यू आउट किया.
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









