
India Vs West Indies 2nd ODI: 'निराशा हुई, लेकिन...', हार के बाद छलका कप्तान हार्दिक पंड्या का दर्द, खुद को बताया कछुआ
AajTak
भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में रोहित शर्मा के स्थान पर हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया की कमान संभाली. मुकाबले के बाद हार्दिक काफी निराश नजर आए और उन्होंने हार की वजह खराब बैटिंग को बताया.
भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. शनिवार (29 जुलाई) को ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने सिर्फ 181 रन बनाए थे, जिसे वेस्टइंडीज ने 80 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का तीसरा एवं निर्णायक मुकाबला 1 अगस्त को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा.
हार्दिक पंड्या ने की इस मैच में भारत की कप्तानी
इस दूसरे वनडे मुकाबले से नियमित कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को रेस्ट दिया गया था. रोहित की अनुपस्थिति में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने टीम की कमान संभाली. हार के बाद कप्तान हार्दिक काफी निराश नजर आए. उन्होंने इस हार के लिए खराब बल्लेबाजी को दोष दिया.
Sanju Samson had a short stay in the middle. . .#INDvWIAdFreeonFanCode #INDvWI pic.twitter.com/uHLCh08YM3
हार्दिक पंडया ने कहा, 'हमने उस तरीके की बल्लेबाजी नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी. पहली पारी की तुलना में विकेट काफी बेहतर हो गया. निराशा हुई, लेकिन बहुत कुछ सीखने को मिला. जिस तरह से सलामी बल्लेबाजों खासकर ईशान किशन ने बैटिंग की, यह भारत के लिए काफी मायने रखता है. शार्दुल ठाकुर ने अपनी गेंदबाजी से टीम की वापसी कराई. होप और कार्टी ने अच्छी बल्लेबाजी कर जीत हासिल की.'
मैं कछुआ हूं, खरगोश नहीं: हार्दिक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









