
India Vs West Indies: वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शिखर धवन को कमान, रवींद्र जडेजा उपकप्तान
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है, जबकि रवींद्र जडेजा उपरकप्तान बनाए गए हैं.
वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. शिखर धवन को इस दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, जबकि रवींद्र जडेजा उप-कप्तान बने हैं. इंग्लैंड में होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज़ के बाद भारत को वेस्टइंडीज़ का दौरा करना है, जहां पर तीन वनडे मैच खेले जाने हैं. बीसीसीआई द्वारा बुधवार को टीम इंडिया का ऐलान किया गया है. इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
#TeamIndia ODI squad: Shikhar Dhawan (C), Ravindra Jadeja (VC), Ruturaj Gaikwad, Shubman Gill, Deepak Hooda, Suryakumar Yadav, Shreyas Iyer, Ishan Kishan (WK), Sanju Samson (WK), Shardul Thakur, Yuzvendra Chahal, Axar Patel, Avesh Khan, Prasidh Krishna, Mohd Siraj, Arshdeep Singh
वनडे टीम में कई नामों की वापसी हुई है. जिसमें संजू सैमसन, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज जैसे नाम शामिल हैं. जबकि ईशान किशन, शुभमन गिल को भी इस सीरीज़ में मौका दिया गया है.
भारत का वेस्टइंडीज़ दौरा - पहला वनडे- 22 जुलाई, 7 बजे दूसरा वनडे- 24 जुलाई, 7 बजे तीसरा वनडे- 27 जुलाई, 7 बजे
पहला टी-20- 29 जुलाई दूसरा टी-20- 1 अगस्त तीसरा टी-20- 2 अगस्त चौथा टी-20- 6 अगस्त पांचवां टी-20- 7 अगस्त अभी सिर्फ वनडे सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान किया गया है, जबकि टी-20 सीरीज़ के लिए ऐलान बाद में होगा. उम्मीद की जा रही है कि पांच मैच की टी-20 सीरीज़ के लिए सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है. क्योंकि यह टी-20 वर्ल्डकप की तैयारी के लिए काफी अहम सीरीज़ है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









