
India vs West Indies: तो क्या शुभमन गिल, सूर्यकुमार और संजू भारतीय पिचों के सितारे..? विंडीज में रनों के लिए तरसे
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. भारतीय बल्लेबाजों खासकर शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने एक बार फिर निराश किया. तीनों ही खिलाड़ी विंडीज दौरे पर उतना कमाल नहीं कर पाए हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में हुए रविवार (6 अगस्त) को खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 153 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज की जीत के हीरो निकोलस पूरन रहे, जिन्होंने 67 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अब दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच 8 अगस्त (मंगलवार) को खेला जाएगा.
संजू-सूर्या और गिल के बल्ले से नहीं निकल रहे रन
दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह उसके बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा. यदि स्कोरबोर्ड पर थोड़े से रन और होते, तो शायद टीम इंडिया दूसरा टी20 मुकाबला जीत जाती. भारतीय बल्लेबाजों खासकर शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने एक बार फिर निराश किया. संजू और गिल ने सात-सात रन बनाए, वहीं सूर्यकुमार ने रनआउट होने से पहले एक रन का योगदान दिया. पहले टी20 मुकाबले में भी ये तीनों स्टार खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए थे. उस मैच में भी भारतीय टीम को चार रनों से हार का सामना करना पड़ा था.
भारतीय परिस्थितियों में संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन विदेशी पिचों पर हाल के दिनों में तीनों ही खिलाड़ी कमाल नहीं कर पाए. वनडे सीरीज के दौरान भी खासकर संजू और सूर्यकुमार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे. सूर्यकुमार ने तीन वनडे मैचों में सिर्फ 78 और संजू ने 2 मैच खेलकर 60 रन स्कोर किए थे. वहीं गिल ने पहले दो वनडे मैच में फ्लॉप रहने के बाद आखिरी वनडे मैच में 85 रनों की दमदार पारी खेली थी.
WI के खिलाफ वनडे सीरीज में तीनों का प्रदर्शन: सूर्युकमार यादव- 3 मैच, 78 रन, 26.00 एवरेज शुभमन गिल- 3 मैच, 126 रन, 42.00 एवरेज संजू सैमसन- 2 मैच, 60 रन, 30.00 एवरेज
बैटिंग का बुरा हाल, बॉलिंग भी बेअसर... वेस्टइंडीज के खिलाफ T-20 में लगातार हार का शर्मनाक रिकॉर्ड बना गई टीम इंडिया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









