
India vs USA Match Highlights: अमेरिका से जीतने में भारत का छूटा पसीना... आगे ये 4 गलतियां रोहित ब्रिगेड को पड़ेंगी भारी
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में एंट्री कर ली है. बुधवार (12 जून) को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने अमेरिका को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. पिछले 2 मुकाबलों में भारतीय टीम की 4 बड़ी कमियां उजागर हुईं हैं. उसे अगर चैम्पियन बनना है तो इन्हें सुधारना होगा.
India vs USA Match Highlights: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बना ली है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीत लिए हैं.
तीसरे मैच में भारतीय टीम ने अमेरिका को 7 विकेट से शिकस्त दी. मैच में 111 रनों का टारगेट चेज करने में भारतीय टीम को एक समय पसीना आ गया. इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम 119 रन ही बना सकी थी. ऐसे में भारतीय टीम की 4 बड़ी कमियां उजागर हुईं हैं.
यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने अमेरिका को किया ढेर, वर्ल्ड कप सुपर-8 में भारतीय टीम, पाकिस्तान भी खुश
यदि इन कमियों को ठीक नहीं किया गया, तो सुपर-8 या फिर सेमीफाइनल में भारतीय टीम को यह भारी पड़ सकती हैं. कप्तान रोहित, कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट को इन 4 गलतियों पर सजग होकर काम करना होगा. आइए जानते हैं क्या हैं ये 4 गलतियां...
1. ओपनिंग में बदलाव
IPL की तर्ज पर ही टी20 वर्ल्ड कप में भी विराट कोहली से ओपनिंग कराई जा रही है. मगर वो अब तक सफल होते नहीं दिखे हैं. इसका असर टीम पर पड़ रहा है. कोहली की जगह स्क्वॉड में शामिल यशस्वी जायसवाल से भी रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कराई जा सकती है. जबकि कोहली पहले की तरह नंबर-3 पर मोर्चा संभाल सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








