
India vs Thailand Women's Asia Cup: महिला एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम, पाकिस्तान से हो सकती है टक्कर
AajTak
भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के एशिया कप में 8वीं बार फाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को करारी शिकस्त दी. फाइनल मुकाबला शनिवार (15 अक्टूबर) को खेला जाएगा. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की टक्कर पाकिस्तान या श्रीलंका से हो सकती है.
India vs Thailand Women's Asia Cup 2022: बांग्लादेश में खेले जा रहे महिलाओं के एशिया कप 2022 सीजन में भारतीय महिला टीम ने धमाल मचाया हुआ है. टीम इंडिया ने गुरुवार (13 अक्टूबर) को खेले गए सेमीफाइनल में थाईलैंड को करारी शिकस्त दी. इसी के साथ 8वीं बार एशिया कप के फाइनल में जगह पक्की की है.
एशिया कप का फाइनल मुकाबला शनिवार (15 अक्टूबर) को खेला जाएगा. इस बार एशिया कप के सभी मैच बांग्लादेश के सिलहट में ही खेले गए हैं. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की टक्कर पाकिस्तान या श्रीलंका से हो सकती है. इन दोनों के बीच दूसरा सेमीफाइनल आज ही खेला जाएगा.
पिछले 7 में से भारतीय टीम ने 6 बार खिताब जीता
बता दें कि महिला एशिया कप का यह 8वां सीजन है और हर बार भारतीय टीम फाइनल में पहुंची है. इस दौरान टीम इंडिया ने 6 बार खिताब जीता है. पिछले सीजन में टीम इंडिया को फाइनल में बांग्लादेश ने शिकस्त दी थी. मगर इस बार भारतीय टीम के पास 7वीं बार खिताब जीतने का मौका है.
India storm into the final of #WomensAsiaCup2022 👏 🏏 Scorecard: https://t.co/oKQEC2eKqn 📸 @BCCIWomen pic.twitter.com/AhmKLBtelE
शेफाली-हरमन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









