
India vs Sri Lanka T20 Series: संजू सैमसन या ऋषभ पंत... गौतम गंभीर किसे देंगे टी20 सीरीज में चांस? ऐसे हैं दोनों के आंकड़े
AajTak
IND vs SL T20 Series: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में परफेक्ट प्लेइंग-11 चुनना हेड कोच गौतम गंभीर के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं होगा. विकेटकीपिंग स्लॉट को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन है, जिसके लिए संजू सैमसन और ऋषभ पंत रेस में हैं.
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई (शनिवार) को पल्लेकेल में खेला जाना है. यह मुकाबला पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर के लिए भी काफी खास रहने जा रहा है. भारतीय टीम के हेड कोच के तौर पर गंभीर का यह पहला मुकाबला होगा. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं चरिथ असलंका श्रीलंकाई टीम की बागडोर संभालेंगे.
पंत-सैमसन में किसे मिलेगा मौका?
देखा जाए तो श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में परफेक्ट प्लेइंग-11 चुनना गौतम गंभीर के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं होगा. विकेटकीपिंग स्लॉट को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन है, जिसके लिए संजू सैमसन और ऋषभ पंत रेस में हैं. टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के अधिकतर खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर आए हैं. ऐसे में पंत और सैमसन में से किसी एक का चयन करना आसान नहीं होगा क्योंकि यह दोनों ही आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.
भारतीय बल्लेबाजी क्रम में भले ही दो स्थान खाली हैं, फिर भी इन दोनों में से किसी एक को स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में उतारना भी आसान नहीं होगा. ऋषभ पंत ने टी20 विश्व कप में 171 रन बनाए. वहीं संजू सैमसन को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला जबकि वह टीम का हिस्सा थे.
श्रीलंका के खिलाफ यह टी20 सीरीज भारतीय टीम के लिए इसलिए महत्वपूर्ण बन गई है क्योंकि मुख्य कोच के रूप में गंभीर की यह पहली सीरीज है, जबकि टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं. गंभीर के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए यह निश्चित है कि टीम कॉम्बिनेशन में उनकी बात को अधिक तवज्जो दी जाएगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









