
India vs Sri Lanka Series: सूर्यकुमार यादव के फैन्स खुश, शिखर धवन के निराश... टीम इंडिया के ऐलान पर मीम्स की बाढ़
AajTak
BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. यह घरेलू सीरीज 3 जनवरी से शुरू होगी, जिसका पहला टी20 मैच मुंबई में खेला जाएगा. टीम इंडिया के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर नाराज और खुश होने वाले फैन्स के मीम्स की बाढ़ आ गई...
India vs Sri Lanka Series: श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवर्स (टी20 और वनडे) की सीरीज के लिए मंगलवार (27 दिसंबर) को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बार कई कड़े फैसले लिए हैं, जिसने फैन्स समेत दिग्गजों को भी चौंकाया है. यही वजह भी है कि टीम का ऐलान होने के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग की बाढ़ सी आ गई.
इस बार दोनों ही सीरीज के लिए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को अहम जिम्मेदारी दी गई. टी20 में उन्हें कप्तान बनाया गया. जबकि वनडे में वह उपकप्तानी करते नजर आएंगे. स्टार प्लेयर सूर्यकुमार यादव का भी प्रमोशन हुआ है. उन्हें टी20 में उपकप्तान बनाया गया है. इस बात से सूर्या के फैन्स बेहद खुश हैं.
धवन को बाहर करने पर दुखी हुए फैन्स
जबकि दूसरी ओर 37 साल के स्टार ओपनर शिखर धवन को टीम से बाहर किया गया है. धवन को टेस्ट और टी20 में तो चुना ही नहीं जा रहा था. अब उन्हें वनडे की टीम से भी बाहर कर दिया गया. ऐसे में धवन के फैन्स बेहद दुखी नजर आ रहे हैं. उन्होंने बीसीसीआई को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
4. Shikhar Dhawan World Cup dream in India almost over. 5. Feeling bad for Sanju Samson, Prithvi Shaw and Ruturaj.
End of road for @SDhawan25 ?! 🥲

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









