
India vs Sri Lanka Asia Cup Final: भारत का 23 साल बाद श्रीलंका से सूद समेत बदला... एशिया कप फाइनल में बुरी तरह निचोड़ा
AajTak
भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच रविवार को एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका को 15.2 ओवर में 50 रनों पर समेट दिया. इसके बाद 6.1 ओवर में ही बगैर विकेट गंवाए मैच अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने श्रीलंका से 23 साल पुराना अपना बदला भी लिया है...
India vs Sri Lanka Asia Cup Final: एशिया कप 2023 का फाइनल रविवार (17 सितंबर) को हुआ, जो भारतीय टीम के लिए ऐतिहासिक रहा. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को उसी के घर में 15.2 ओवर में 50 रनों पर समेट दिया. इसके बाद 6.1 ओवर में 10 विकेट से मैच और खिताब अपने नाम कर लिया.
इस मुकाबले के साथ ही भारतीय टीम ने श्रीलंका से अपना 23 साल पुराना बदला भी सूद समेत ले लिया है. दरअसल, 23 साल पहले यानी साल 2000 में चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच शारजाह में खेला गया था.
श्रीलंका ने भारत को किया था 54 रनों पर ढेर
उस खिताबी मुकाबले में भी श्रीलंका ने पहले बैटिंग की थी और 300 रनों का टारगेट सेट किया था. मगर तब भारतीय टीम 26.3 ओवर में 54 रनों पर आकर ढेर हो गई थी और 245 रनों से मैच गंवा दिया था. तब वो 54 रन वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल का सबसे छोटा स्कोर बना था. भारतीय टीम का यह शर्मनाक रिकॉर्ड एशिया कप 2023 के फाइनल से पहले तक कायम था.
मगर एशिया कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को ही 50 रनों पर ढेर कर दिया. इस तरह भारतीय टीम ने वो शर्मनाक रिकॉर्ड खुद श्रीलंका से ही तुड़वा दिया. अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल का सबसे छोटा स्कोर यही 50 रन हो गया है. इस तरह भारतीय टीम ने 23 साल बाद श्रीलंका से अपना बदला सूद समेत चुका दिया है.
वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे छोटे स्कोर का रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









