
India vs Sri Lanka, Asia Cup Final: 'अच्छा हुआ भाईजान पहले ही...', एशिया कप में भारत की जीत पर ट्रोल हुई पाकिस्तानी टीम
AajTak
एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार (17 सितंबर) को कोलंबो में खेला गया. मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. मैच में श्रीलंकाई टीम 50 रनों पर सिमट गई. यह मैच कुल 21.3 ओवरों तक ही चला. भारतीय टीम की जीत के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ट्रोल हो गई...
India vs Sri Lanka, Asia Cup Final Reaction: भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच रविवार (17 सितंबर) को एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका को 15.2 ओवर में 50 रनों पर समेट दिया. इसके बाद 6.1 ओवर में ही बगैर विकेट गंवाए मैच अपने नाम कर लिया.
मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पूरी तरह छाए रहे. उनकी धारदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई. सिराज ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए. जबकि हार्दिक पंड्या को 3 विकेट मिले.
इरफान पठान ने भी किया पाकिस्तान को ट्रोल
श्रीलंका पर भारतीय टीम की यह ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी. यूजर्स ने पाकिस्तानी टीम को जमकर ट्रोल किया. हालांकि पाकिस्तान टीम के फैन्स ने बचाव भी किया. मगर इसमें ट्रोलर्स काफी ज्यादा रहे.
एशिया कप 2023 फाइनल में भारतीय टीम की जीत यह तूफानी जीत और सिराज का शानदार प्रदर्शन देखने के बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी पाकिस्तान टीम को ट्रोल किया. उन्होंने लिखा- पड़ोसी अभी भी आवाज करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोलंबो तक उनकी आवाज पहुंच नहीं रही है.
इरफान पठान के ही ट्वीट पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए पाकिस्तान टीम को ट्रोल किया. एक यूजर ने सिराज और पाकिस्तान टीम की फोटो साथ में शेयर की. इसी के साथ उस यूजर ने पाकिस्तानी टीम की फोटो पर लिखा- अच्छा हुआ भाईजान पहले ही बाहर हो गए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









