
India vs Sri Lanka, Asia Cup 2023: मजबूती ही बनी कमजोरी, इतिहास में पहली बार भारतीय टीम ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
AajTak
एशिया कप 2023 के सुपर-4 में भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच कोलंबो में मंगलवार को बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. मैच में भारतीय टीम ने स्ट्रगल करते हुए जैसे-तैसे 213 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बदौलत श्रीलंका को 172 रनों पर रोक दिया. मैच जीतकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है.
India vs Sri Lanka, Asia Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एशिया कप 2023 में खेल रही है. टीम की सबसे बड़ी ताकत मजबूत बैटिंग है. खासकर स्पिनर्स के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज हमेशा धांसू प्रदर्शन करते दिखते हैं. यही कारण है कि भारत में भी ज्यादातर स्पिन फ्रेंडली पिचें ही मिलती हैं.
मगर एशिया कप 2023 में मंगलवार (12 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ पूरा मामला उलटा ही नजर आया. सुपर-4 राउंड में भारतीय टीम का यह दूसरा मैच था. जिसमें टीम 49.1 ओवर में 213 रन बनाकर ही सिमट गई. हालांकि यह मैच भारतीय टीम ने गेंदबाजों की मदद से 41 रनों से जीत लिया और फाइनल में जगह पक्की कर ली.
भारतीय टीम ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
यहां सबसे हैरानी की बात यह रही कि सभी 10 विकेट स्पिनरों ने ही लिए थे. इस मैच में श्रीलंकाई टीम के असली हीरो स्टार स्पिनर डुनिथ वेलालगे रहे. 20 साल के इस मिस्ट्री स्पिनर ने भारत की आधी टीम को अकेले ही समेट दिया. मैच में वेलालगे ने 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.
उनके बाद दूसरे स्टार गेंदबाज ऑफ स्पिनर चरिथ असलंका रहे, जिन्होंने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए. जबकि ऑफ स्पिनर महीश तीक्षणा ने 1 विकेट लिया. इस तरह क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारतीय टीम के खिलाफ सभी 10 विकेट स्पिनरों ने लिए. यह टीम इंडिया के लिए एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी है.Asia Cup 2023 की फुल कवरेज के लिए क्लिक करें
वेलालगे ने मैच में रोहित, शुभमन, कोहली, ईशान और राहुल को अपना शिकार बनाया. यानी टॉप-5 बल्लेबाज वेलालगे के सामने ही ढेर हो गए. जबकि असलंका ने ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को अपना शिकार बनाया. तीक्षणा ने अक्षर पटेल को आउट किया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









