
India vs Sri Lanka, Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ शेर... श्रीलंका ने चुटकियों में किया स्टार भारतीय बल्लेबाजों को ढेर
AajTak
एशिया कप 2023 के सुपर-4 में भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला जा रहा है. मैच में श्रीलंकाई स्पिनर डुनिथ वेलालगे और चरिथ असलंका ने भारतीय टीम को समेट दिया. टीम इंडिया मैच में 213 रन ही बना सकी. इस तरह श्रीलंका को 214 रनों का आसान टारगेट दिया.
India vs Sri Lanka, Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में धमाकेदार अंदाज में आगाज करने वाली भारतीय टीम अब स्ट्रगल करती नजर आ रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप के सुपर-4 में जगह बनाई. फिर पहले ही मैच में पाकिस्तान को 228 रनों के अंतर से बुरी तरह हराया.
इस मैच में विराट कोहली ने नाबाद 112 और केएल राहुल ने नाबाद 111 रन बनाए थे. रोहित शर्मा (56) और शुभमन गिल (58) ने भी अपने बल्ले की ताकत दिखाई थी. इनके बदौलत टीम इंडिया ने 2 विकेट गंवाकर 356 रन बनाए थे.
200 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी टीम
पाकिस्तान के खिलाफ बैटिंग देखकर लग रहा था कि भारतीय टीम अब अपने फुल फॉर्म में आ गई है. सुपर-4 में दूसरा मैच श्रीलंका से मंगलवार (12 सितंबर) को हुआ. इसमें लग रहा था कि भारतीय टीम फिर से 300 या उससे ज्यादा का स्कोर बना देगी. मगर हुआ इसके बिल्कुल उलट.
एशिया कप 2023: भारत बनाम श्रीलंका मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें
300 तो दूर की बात है, भारतीय टीम इस मैच में 250 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सकी. पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने शेर बनने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ ढेर होते नजर आए. हालांकि कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला चला, जिन्होंने 48 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली. मगर उनके अलावा कोई भी प्लेयर फिफ्टी नहीं लगा सका. भारतीय टीम ने मैच में सिर्फ 213 रन बनाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









