
India vs Sri lanka 3rd T20 Match: सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर आज श्रीलंका में रचेंगे इतिहास! क्लीन स्वीप करने उतरेगी भारतीय टीम
AajTak
India vs Sri lanka 3rd T20 Match: भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा. यह मैच पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने पहले ही सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है.
India vs Sri lanka 3rd T20 Match: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम आज (30 जुलाई) इतिहास रचने के लिए मैदान में उतरेगी. भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच पल्लेकेल में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा.
भारतीय टीम ने सीरीज का पहला मैच 43 रनों से जीता था. इसके बाद दूसरा मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाया. अब भारतीय टीम तीसरा मैच जीतती है, तो वो श्रीलंका को उसी के घर में 3 मैचों की टी20 सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप करेगी.
इस तरह तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम श्रीलंका में इतिहास रच देगी. बतौर रेग्युलर कप्तान सूर्या की यह पहली सीरीज है. साथ ही नए हेड कोच गौतम गंभीर की भी यह पहली सीरीज है, ऐसे में दोनों के लिए यह क्लीन स्वीप बेहद खास होगा.
श्रीलंका में पहली बार 3 मैचों की सीरीज जीते
भारतीय टीम की यह श्रीलंका दौरे पर 3 मैचों की दूसरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज है. इससे पहले जुलाई 2021 में खेली थी, तब श्रीलंका ने यह सीरीज 2-1 से जीती थी. इस तरह भारतीय टीम ने श्रीलंका में यह पहली 3 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती है.
ओवरऑल दोनों टीमों के बीच अब तक (मौजूदा सीरीज मिलाकर) कुल 7 बार 3 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई है. इस दौरान भारत ने 6 बार जीत दर्ज की है. जबकि एक बार श्रीलंका को जीत मिली है. श्रीलंकाई टीम ने यह अकेली सीरीज जुलाई 2021 में ही जीती थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









