
India vs South Africa Womens: डेब्यू मैच में छाई भारतीय महिला क्रिकेटर अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा ने भी साउथ अफ्रीका को बुरी तरह धोया
AajTak
महिला टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम ट्राई सीरीज खेल रही है. पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका को 27 रनों से हराया. इस मुकाबले में अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा मैच विनर रहीं. अब भारतीय महिला टीम का अगला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा...
India vs South Africa Womens: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अगले महीने साउथ अफ्रीका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलना है. इससे पहले महिला टीम एक ट्राई सीरीज खेल रही है, जिसमें उसका पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से हुआ. इस मैच में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 27 रनों से शानदार अंदाज में जीत दर्ज की.
इस ट्राई सीरीज में तीसरी टीम वेस्टइंडीज है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में बैटर अमनजोत कौर ने डेब्यू किया. उन्होंने 30 गेंदों पर 41 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इसी कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. मैच में ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाली दीप्ति शर्मा ने भी साउथ अफ्रीका को चारों खाने चित किया.
अमनजोत कौर ने खेली धांसू पारी
दरअसल, मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 11.4 ओवर में 69 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे. टीम इंडिया यहां मुश्किल में नजर आ रही थी. मगर तभी 7वें नंबर पर बैटिंग करने उतरीं अमनजोत कौर ने क्रीज पर पैर जमाए और धांसू पारी खेल डाली. उन्होंने अफ्रीकी बॉलर्स को बुरी तरह धोया और भारतीय टीम का स्कोर 6 विकेट पर 147 रनों तक पहुंचाया.
India seal a comfortable win against South Africa in the opening game of the T20I Tri-Series 👌 pic.twitter.com/mmuAheYSew
23 साल की अमनजोत के अलावा ओपनर और विकेटकीपर यास्तिका भाटिया ने 34 बॉल पर 35 रन बनाए. जबकि दीप्ति शर्मा ने 23 बॉल पर 33 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके बाद 148 रनों के टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 9 विकेट गंवाकर 120 रन ही बना सकी और 27 रनों से मैच गंवा दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









