
India vs South Africa Women Test Match: तीन दिन में दूसरी बार साउथ अफ्रीका को रौंदा... इस बार टेस्ट में 10 विकेट से पटका
AajTak
India vs South Africa Women Test Match: क्रिकेट के मैदान में तीन में दूसरी बार भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया है. पहले पुरुष टीम ने 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था. अब भारतीय महिला टीम ने टेस्ट मैच में अफ्रीकी महिला टीम को करारी शिकस्त दी है.
India vs South Africa Women Test Match: भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन में दूसरी बार साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त दी है. पहले पुरुष टीम ने 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था. अब भारतीय महिला टीम ने टेस्ट मैच में अफ्रीकी महिला टीम को करारी शिकस्त दी है.
दरअसल, भारतीय और साउथ अफ्रीकी महिला टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच चेन्नई में खेला गया. यह 4 दिवसीय टेस्ट मैच 28 जून से शुरू हुआ था, जिसके आखिरी दिन यानी 1 जुलाई को भारतीय टीम ने सफलता हासिल की और 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया.
भारतीय टीम को मिला था 37 रनों का छोटा टारगेट
अफ्रीका को दूसरी पारी में 373 रनों पर आउट करने के बाद भारत को जीत के लिए 37 रनों का आसान लक्ष्य मिला जो मेजबान ने बिना कोई विकेट गंवाए 9.2 ओवर में हासिल कर लिया. भारत ने पहली पारी छह विकेट पर 603 रनों पर घोषित की थी.
भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शुभा सतीश ने नाबाद 13 और शेफाली वर्मा ने नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. भारत ने इससे पहले 2002 में पार्ल में भी दक्षिण अफ्रीका को दस विकेट से हराया था.
वोल्वार्ट ने महिला क्रिकेट में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









