
India vs South Africa Thiruvananthapuram T20: भारत-अफ्रीका मैच पर अजीब संकट, मुकाबले के लिए अब सिर्फ जनरेटर का सहारा
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है. पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में 28 सितंबर को खेला जाएगा. मगर केरल राज्य प्रशासन ने ढाई करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया होने के चलते स्टेडियम की पावर सप्लाई काट दी है. ऐसे में मैच पर संकट छा गया है...
India vs South Africa Thiruvananthapuram T20: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 और तीन ही वनडे मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है. अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में 28 सितंबर को खेला जाएगा.
तिरुवनंतपुरम मैच पर एक बड़ा संकट छाने लगा है. दरअसल, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) का बिजली बिल बकाया होने के कारण स्टेडियम का पावर कनेक्शन काट दिया गया है.
'मैच तो हर हाल में होगा, चाहे जनरेटर से कराना पड़े'
ऐसे में फैन्स को यह डर सताने लगा है कि बिजली कट जाने के कारण कहीं मैच ना शिफ्ट हो जाए. मगर इसको लेकर केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा कि मैच तो हर हाल में होकर रहेगा. चाहे मैच कराने के लिए जनरेटर का ही सहारा क्यों ना लेना पड़े. इस मुकाबले के लिए जनरेटर की व्यवस्था भी कर ली गई है.
KCA के अधिकारी ने कहा, 'बिजली हो या ना हो, मैच को हर हाल में जनरेटर की सहायता से कराया जाएगा. यही इंटरनेशनल गेम का तरीका है, क्योंकि कोई भी मैच राज्य की बिजली आपूर्ती पर निर्भर नहीं हो सकता है. हमें मैच से पहले और बाकी तैयारियों के लिए भी बिजली की जरूरत है. इसके लिए बैक-अप की तैयारी कर ली गई है. जनरेटर को सेवा में लगाया जाएगा. हम मैच को कराना चाहते हैं और यह होकर ही रहेगा.'
बिजली बिल का भुगतान कर दिया गया है: KSFL

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










