
India vs South Africa T20 World Cup: 'देखते हैं साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को कैसे झेल पाएंगे भारतीय बल्लेबाज', पूर्व दिग्गज की चुनौती
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम को ग्रुप-2 में रखा गया. इस ग्रुप में टीम ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं. अब तीसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में होने वाला है. इससे पहले पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज लांस क्लूजनर ने कहा कि इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों के सामने अफ्रीकी तेज गेंदबाजों की चुनौती रहेगी...
India vs South Africa T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. ग्रुप-2 में शामिल टीम इंडिया ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं. अब तीसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाला है. मैच से पहले पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज लांस क्लूजनर ने टीम इंडिया को एक चुनौती दी है.
बता दें कि भारतीय टीम ने अब तक वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया है. अपने पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. जबकि दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रनों से हराया. अब भारतीय टीम को सेमीफाइनल के लिए सुपर-12 स्टेज में तीन मैच और खेलना है.
अफ्रीकी टीम में हो सकता है बड़ा बदलाव
टीम इंडिया को पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन अब अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने एक बड़ी चुनौती रहेगी. यह बात लांस क्लूजनर भी कह चुके हैं. उन्होंने मीडिया से कहा, 'पर्थ में हम एक और तेज गेंदबाज देख सकते हैं. मैं स्पिनर तबरेज शम्सी से भी काफी प्रभावित हूं, जिन्होंने पिछले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की. वह विकेट टेकर बॉलर हैं.'
लांस क्लूजनर ने कहा, 'ड्वेन प्रिटोरियस अभी चोटिल हैं, ऐसे में ये सब टीम में संतुलन के लिए बदलाव को लेकर है. इस मैच में मेरे लिए यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि भारतीय बल्लेबाज किस तरह से साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का सामना करते हैं.'
यह वर्ल्ड कप उलटफेर के लिए पहचाना जाएगा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









