
India Vs South Africa 3rd T20: कब शुरू होगा भारत-साउथ अफ्रीका तीसरा T20 आज, जानिए कहां-कैसे देख पाएंगे मैच
AajTak
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज इंदौर में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई है. अब यदि भारतीय टीम इंदौर में होने वाला तीसरा मैच भी जीत लेती है, तो वह सीरीज पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी...
India Vs South Africa 3rd T20: भारतीय क्रिकेट टीम अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीज का तीसरा मैच आज (4 अक्टूबर) इंदौर में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई है.
अब यदि भारतीय टीम इंदौर में होने वाला तीसरा मैच भी जीत लेती है, तो वह सीरीज पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी. यदि ऐसा होता है, तो टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए मनोबल बढ़ाने वाली यह अच्छी बात रहेगी.
इंदौर का यह मैदान छोटा है और यहां रनों की बौछार देखने को मिलेगी. ऐसे में फैन्स भी इस मैच के देखने के लिए बेताब हैं अब फैन्स के मन में यह सवाल जरूर होंगे कि यह तीसरा मैच कब और कहां खेला जाएगा. साथ ही इसे लाइव कहां देख सकेंगे. आइए जानते हैं इन्हीं सवालों के जवाब...
कब शुरू होगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच आज यानी मंगलवार (4 अक्टूबर) को खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. मैच में टॉस 6.30 बजे होगा.
Onto Indore 📍#INDvSA #BePartOfIt pic.twitter.com/YMHU6uLxxf

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









