
India vs South Africa 3rd ODI Live Streaming: आखिरी मुकाबले में इज्जत बचाने उतरेगी टीम इंडिया, यहां देखें भारत-दक्षिण अफ्रीका का तीसरा वनडे मैच
AajTak
Ind vs SA: पहले और दूसरे मैच में भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा था. जिसके चलते भारत यह सीरीज गंवा चुका है और सीरीज में 2-0 से पिछड़ गया है. आखिरी वनडे में भारतीय टीम अपनी इज्ज़त बचाने और क्लीनस्वीप से बचने के लिए मैदान में उतरेगी.
IND vs SA Live Streaming : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुक़ाबला आज (रविवार) यानी 23 जनवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे शुरू होगा. लोकेश राहुल की अगुवाई में खेल रही भारतीय टीम पहले ही यह सीरीज हार चुकी है. टीम इंडिया इस आखिरी मुक़ाबले में अपनी इज्ज़त बचाने और क्लीनस्वीप से बचने के लिए मैदान में उतरेगी. भारत दक्षिण अफ्रीका से पहला मैच 31 रन और दूसरा वनडे 7 विकेट से हार गया था. जिसके चलते वह सीरीज में 2 -0 से पिछड़ गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









