
India vs South Africa 2nd Test: भारतीय टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला आज... साउथ अफ्रीका के खिलाफ झोंकनी होगी पूरी ताकत
AajTak
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट केपटाउन में बुधवार से खेला जाएगा. पहले टेस्ट में रोहित ब्रिगेड को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. अब सीरीज बचाने के लिए रोहित ब्रिगेड को दूसरा टेस्ट हर हाल में जीतना होगा.
2nd Test Cape Town IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में बुधवार से शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट में टीम इंडिया को पूरी ताकत झोंकनी होगी, जिससे सीरीज को ड्रॉ कराया जा सके. साथ ही इस जीत से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की अंक तालिका में ऊपर आने का रास्ता बन सके. पहले टेस्ट में रोहित ब्रिगेड को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. मौजूदा सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा.
इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (2023-25) में दक्षिण अफ्रीका टॉप पर है, जबकि भारत 14 अंकों (38.89 PCT) के साथ 9 टीमों की तालिका में छठे स्थान पर है और एक हार से उसकी स्थिति और खराब हो जाएगी.
रवींद्र जडेजा की वापसी से मिलेगी मजबूती
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी से मध्यक्रम संतुलित होगा और बीच के ओवरों में पुरानी कूकाबूरा से वह प्रभावी साबित होंगे. भारत के लिए तीसरे और चौथे तेज गेंदबाज की भूमिका अहम होगी. प्रसिद्ध कृष्णा अभी टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं हैं और शार्दुल ठाकुर लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं.
बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के खराब फॉर्म ने टीम की चिंता बढ़ा दी है. उन्हें दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के बाउंसर झेलने होंगे. पहले टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल और दूसरी पारी में विराट कोहली को छोड़कर भारत का कोई बल्लेबाज सेंचुरियन में अतिरिक्त उछाल का सामना नहीं कर सका.
केपटाउन में 6 में से 4 टेस्ट गंवा चुका है भारत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









