
India vs South Africa, 2nd Test: फंस गया मैच, क्या जीत पाएगी टीम इंडिया? पेस अटैक को करना होगा कमाल
AajTak
दक्षिण अफ्रीका जब चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरेगी तो उसे जीत दर्ज करने के लिए 122 रनों की जरूरत होगी और भारतीय टीम 8 विकेट की. दोनों टीमों के पास इस टेस्ट को अपने नाम करने का मौका है.
जोहानिसबर्ग टेस्ट के चौथे दिन अब एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंचता हुआ नजर आ रहा है. पूरे टेस्ट मैच में अभी तक किसी भी एक टीम का पलड़ा भारी नहीं नजर आया. तीसरे दिन के खेल तक दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर 118 रन बना लिए और भारतीय के 240 रनों के टार्गेट से अभी 122 रन दूर है. चौथे दिन का खेल दोनों टीमों के लिए मायने रखता है. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने दूसरा पारी में अपने विकेट को बचाए रखने की अभी तक पूरी कोशिश की है. एल्गर 121 गेंदों में 46 रन बनाकर खेल रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









