
India Vs South Africa 2nd Test: दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को आएगा पसीना, 31 साल से यहां नहीं जीत सके कोई मुकाबला
AajTak
भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी यानी निर्णायक मुकाबला बुधवार से केपटाउन में खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में हुआ था, जिसमें पारी और 32 रनों से हार मिली थी. मगर भारतीय टीम के लिए केपटाउन में टेस्ट मैच जीतना आसान नहीं होगा. आइए जानते हैं टीम के इस मैदान पर रिकॉर्ड्स...
India Vs South Africa 2nd Test: साउथ अफ्रीकी जमीन पर भारतीय टीम का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद ही खराब है. उसने अब तक अफ्रीकी जमीन पर कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम 2 टेस्ट की सीरीज खेल रही है. पहला मैच सेंचुरियन में हुआ था, जिसमें पारी और 32 रनों से हार मिली थी.
अब दूसरा और निर्णायक टेस्ट मैच कल (3 जनवरी) से केपटाउन में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में इस बार भी रोहित शर्मा की कप्तानी में सीरीज जीत का सपना तो अधूरा रह जाएगा, पर सीरीज बराबर करने का मौका जरूर है.
31 साल से एक भी टेस्ट नहीं जीती भारतीय टीम
मगर केपटाउन में भारतीय टीम का टेस्ट रिकॉर्ड देखने के बाद तो सीरीज बराबर करने का सपना भी अधूरा ही नजर आ रहा है. बता दें कि इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड किसी बुरे सपने से कम नहीं है. भारतीय टीम ने 1993 से अब तक यानी 31 सालों में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है.
केपटाउन में भारतीय टीम ने अब तक 6 टेस्ट मैच खेले, जिसमें से 4 मैचों में उसे हार मिली, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. 1993 में भारतीय टीम ने मोहम्मद अहरुद्दीन की कप्तानी में इस मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. तब यह मैच ड्रॉ रहा था. 1997 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी उतरे थे, तब 282 रनों से हार मिली थी.
साउथ अफ्रीका में दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









