
India Vs South Africa 2nd T20: कब शुरू होगा भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 आज, जानिए कहां-कैसे देख पाएंगे मैच
AajTak
भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. दूसरा मैच आज शाम को खेला जाएगा. भारतीय टीम ने पहला मैच 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है. टीम इंडिया यदि आज दूसरा मैच भी जीतती है, तो सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लेगी...
India Vs South Africa 2nd T20: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. दूसरा टी20 मैच आज (2 अक्टूबर) को खेला जाएगा. भारतीय टीम ने पहला मैच 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है.
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले होने वाली यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है. हाल ही में टीम इंडिया ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया है. अब साउथ अफ्रीका की बारी है. भारतीय टीम यदि दूसरा मैच जीतती है, तो सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लेगी.
फैन्स के मन में यह सवाल जरूर होंगे कि यह दूसरा मैच कब और कहां खेला जाएगा. साथ ही इसे लाइव कहां देख सकेंगे. आइए जानते हैं इन्हीं सवालों के जवाब...
भारत-साउथ अफ्रीका मैच में बारिश बनेगी दुश्मन? जानिए गुवाहाटी के मौसम का हाल
कब शुरू होगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच आज यानी रविवार (2 अक्टूबर) को खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. मैच में टॉस 6.30 बजे होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









