
India Vs South Africa 1st Test: 31 सालों से जीत को तरस रही भारतीय टीम... आज इतिहास रचने उतरेगी रोहित ब्रिगेड
AajTak
भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा. यह मैच सेंचुरियन में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा. भारतीय टीम 1992 से साउथ अफ्रीकी जमीन पर द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेलती आ रही है, लेकिन उसने अब तक एक भी सीरीज नहीं जीती है.
India Vs South Africa 1st Test: भारतीय टीम आज (26 दिसंबर) साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी. पहला टेस्ट सेंचुरियन में भारतीय समयानुसार आज दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीकी जमीन पर अब तक के इतिहास में एक भी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं जीती है.
भारतीय टीम 1992 से साउथ अफ्रीकी जमीन पर द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेलती आ रही है, लेकिन उसने अब तक एक भी सीरीज नहीं जीती है. भारतीय टीम ने अब तक साउथ अफ्रीका में कुल 8 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेलीं. इसमें से 7 हारे और 1 ड्रॉ रही थी.
साउथ अफ्रीका में अपनी 9वीं टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत
हालांकि ओवरऑल दोनों टीमों के बीच कुल 15 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेली गईं. इसमें से भारत ने सिर्फ 4 जीती और 8 हारी हैं. 3 ड्रॉ रहीं. मगर इस बार भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने के अपने 31 साल के इंतजार को खत्म करने के लिए तैयार है.
वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में 36 दिन पहले मिली हार की निराशा को भुलाकर भारतीय टीम को बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकनी होगी. हमेशा की तरह मौजूदा सीरीज को भी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के लिए 'अंतिम किला' कहा जा रहा है.
साउथ अफ्रीका में दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









