
India Vs South Africa 1st Test: भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट से इंद्रदेव नाराज! बारिश से धुलेगा मैच? जानें मौसम का हाल
AajTak
भारतीय टीम आज (26 दिसंबर) साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी. पहला टेस्ट सेंचुरियन में भारतीय समयानुसार आज दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका में 1992 से अब तक 8 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेलीं, लेकिन एक भी नहीं जीतीं.
India Vs South Africa 1st Test: भारतीय टीम और साउथ के बीच आज (26 दिसंबर) से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच सेंचुरियन में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 से शुरू होगा. मगर इस शहर का मौसम ठीक नजर नहीं आ रहा है.
सेंचुरियन में मौसम का मिजाज देखते हुए ऐसा लग रहा है, जैसे इंद्रदेव इस टेस्ट मैच से नाराज हैं. दरअसल, 5 दिवसीय इस टेस्ट मैच के दौरान बारिश की आशंका है. शुरुआती दो दिनों का खेल तो पूरी तरह बारिश से धुलता दिख रहा है. हालांकि आखिर में मौसम साथ दे सकता है.
आज सेंचुरियन में बारिश की आशंका 96%
सेंचुरियन में आज (26 दिसंबर) मौसम काफी खराब नजर आ रहा है. Accuweather के मुताबिक, इस दिन बारिश की आशंका 96 प्रतिशत है. पहले दिन हवाओं की गति भी 52 km/h की रहेगी. मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
सेंचुरियन में मंगलवार को मौसम का पूर्वानुमान
अधिकतम तापमान: 22 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान: 13 डिग्री सेल्सियस बारिश की आशंका: 96% बादल छाए रहेंगे: 71% हवाओं की गति रहेगी: 52 km/h

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









