
India Vs South Africa: ‘वाह…लाला’, शमी की बाउंसर पर हंस दिए कोहली, द्रविड़ ने दिया गुरु मंत्र
AajTak
साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ से पहले भारतीय टीम की तैयारी जोरो पर चल रही है. 26 दिसंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. इससे पहले लगातार प्लेयर्स प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं.
साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ से पहले भारतीय टीम की तैयारी जोरो पर चल रही है. 26 दिसंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. इससे पहले लगातार प्लेयर्स प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं. बीसीसीआई ने भारतीय टीम की इसी प्रैक्टिस का ताज़ा वीडियो डाला है, जिसमें प्लेयर्स ओवरकास्ट कंडीशन में खेल रहे हैं.
भारतीय टीम ने सुपरस्पोर्ट पार्क में सेंटर विकेट प्रैक्टिस की, जहां फास्ट बॉलर्स को काफी मदद मिली. इस दौरान विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल समेत अन्य बल्लेबाजों ने पिच पर बैटिंग की. पीछे स्लिप में भी प्लेयर्स थे और ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला.
प्रैक्टिस सेशन के दौरान मज़ेदार बात तब हुई जब मोहम्मद शमी ने बाउंसर फेंकी, इसपर विराट कोहली भी मुस्करा दिए. पीछे से स्लिप में खड़े प्लेयर्स ने मोहम्मद शमी की तारीफ की और ‘वाह लाला’ चिल्ला पड़े.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









