
India vs South Africa: टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से ये स्टार बॉलर बाहर
AajTak
भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम को एक बड़ा झटका लग गया है. तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खे भारत के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं.
भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लग गया है. तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया भारत के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. आपको बता दें कि एनरिक नोर्किया टेस्ट टीम नें चुने जाने से पहले भी चोट से जूझ रहे थे, लेकिन टेस्ट मैच से ठीक पहले नोर्किया अपनी चोट से नहीं उबर पाए, जिसकी वजह से उन्हें दक्षिण अफ्रीकी टीम से बाहर होना पड़ा. #Proteas Squad update 🚨 Anrich Nortje has been ruled out of the 3-match #BetwayTestSeries due to a persistent injury 🚑 No replacement will be brought in#SAvIND #FreedomSeries #BePartOfIt pic.twitter.com/5R8gnwdcpF

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









