
India Vs South Africa: चार्टबोर्ड के साथ स्पीच, फिर लगी द्रविड़ ‘सर’ की क्लास, देखती रही कोहली एंड कंपनी
AajTak
टीम इंडिया का मिशन अफ्रीका शुरू हो गया है. 17 दिसंबर को साउथ अफ्रीका में पहुंचने के बाद भारतीय टीम ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है.
टीम इंडिया का मिशन अफ्रीका शुरू हो गया है. 17 दिसंबर को साउथ अफ्रीका में पहुंचने के बाद भारतीय टीम ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. अब पहला टेस्ट होने में एक हफ्ते का ही वक्त बचा है, ऐसे में कोच राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया के प्लेयर्स तैयारी में जुटे हैं. इस बीच BCCI ने दूसरे दिन की ट्रेनिंग की तस्वीरें साझा की हैं.
साउथ अफ्रीका पहुंचने के बाद एक बार फिर कोच राहुल द्रविड़ की क्लास लगी, जहां उन्होंने ग्रुप में सभी खिलाड़ियों से बात की. तो अलग-अलग जाकर भी खिलाड़ियों से संवाद किया.
प्रैक्टिस सेशन में राहुल द्रविड़ चार्टबोर्ड सामने रखकर खिलाड़ियों को अपना प्लान समझाते नज़र आ रहे हैं, जिसे टीम इंडिया के प्लेयर्स ध्यान से सुन रहे हैं. कप्तान विराट कोहली, ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन जैसे सीनियर्स भी इस दौरान मौजूद रहे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









