
India vs SA, Pujara-Rahane: पुजारा-रहाणे पर अब क्या होगा मैनेजमेंट का फैसला? इन युवाओं को करना होगा इंतजार
AajTak
नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले चेतेश्वर पुजारा 86 गेंदों में 53 रन बनाए और अजिंक्य रहाणे ने 78 गेंदों में 58 रन बनाए. दोनों खिलाड़ियों की इस पारी से उनपर दबाव कुछ हल्का जरूर हुआ होगा. इस सीरीज से पहले दोनों खिलाड़ियों पर टीम से बाहर होने का दबाव भी बन रहा था.
India vs SA, Pujara-Rahane: लंबे समय से सवालों के घेरे में रहे चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने जोहानिसबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार खेल दिखाते हुए भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक और टेस्ट जीत के करीब लाकर खड़ा कर दिया है. दोनों सीनियर खिलाड़ियों ने बेहतरीन काउंटर अटैक करते हुए 23 ओवरों में 111 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को 240 रनों का लक्ष्य दे पाई.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










