
India vs Pakistan World Cup Match: अहमदाबाद में भारत-पाकिस्तान मैच का रोमांच, सभी होटल बुक, लाखों में पहुंचा रूम का किराया
AajTak
इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है. यह मैच 15 की बजाए एक दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच को लेकर अहमदाबाद में होटल्स और फ्लाइट्स का किराया लाखों में पहुंच गया है.
India vs Pakistan World Cup Match: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल हाल ही में जारी किया है. टूर्नामेंट का आगाज पहले से तय तारीख 5 अक्टूबर को होगा. जबकि फाइनल मुकाबला भी 19 नवंबर को ही खेला जाएगा.
नए शेड्यूल में भारत-पाकिस्तान मैच समेत 9 मुकाबलों में बदलाव किए गए. अब भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला 15 की बजाए एक दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
रूम का किराया ढाई लाख रुपये तक पहुंचा
वर्ल्ड कप शेड्यूल घोषित होते ही अहमदाबाद में इस मैच को लेकर तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं. यहां फैन्स ने होटल्स रूम पहले ही बुक करना शुरू कर दिया है. यही कारण है कि यहां महंगाई आसमान छूने लगी है. होटल्स रूम का किराया बेइंतहा बढ़ गया है. 5 स्टार होटल में एक दिन के लिए रूम का किराया 20 हजार से ढाई लाख रुपये तक पहुंच गया है.
यह माहौल तब का है, जब टिकट की बिक्री भी शुरू नहीं हुई है. आईसीसी ने वर्ल्ड कप के टिकटों की भी घोषणा कर दी. इसके मुताबिक, सबसे पहले टिकटों के लिए फैन्स को रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद ही टिकट खरीद पाएंगे. ये रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से ही शुरू हो गए हैं.
टिकट बुक होने पर 100 किमी दूर भी नहीं मिलेगा रूम!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









