
India vs Pakistan World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच किस शहर में होगा? वर्ल्ड कप को लेकर बढ़ गया कन्फ्यूजन
AajTak
इस साल सितंबर में एशिया कप पाकिस्तान की मेजबानी में होना है. इसके बाद भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा. यह वर्ल्ड कप टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर में होना है. दोनों ही टूर्नामेंट का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा. फिलहाल वेन्यू को लेकर काफी माथापच्ची की जा रही है...
India vs Pakistan World Cup: इसी साल होने वाले एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की स्थिति को लेकर काफी कन्फ्यूजन बढ़ गया है. दोनों ही मामलों को लेकर अलग-अलग तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं. एशिया कप को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें कहा गया है कि पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में होगा. जबकि भारतीय टीम अपने मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी.
जबकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पूरा एशिया कप टूर्नामेंट ही पाकिस्तान से बाहर किसी न्यूट्रल वेन्यू पर होगा. ऐसी ही कुछ रिपोर्ट्स भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी आ रही हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें कहा गया कि वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम भारत नहीं आएगी.
भारत में ही होंगे वर्ल्ड कप के सभी मैच!
जबकि पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप के अपने सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू यानी बांग्लादेश में खेलेगी. इस रिपोर्ट में कहा गया कि ये सब इसलिए किया जा रहा है क्योंकि भारतीय टीम ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है.
मगर कुछ देर बाद ही एक अलग ही रिपोर्ट सामने आई, जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के हवाले से कहा गया है कि वर्ल्ड कप भारत में ही होगा. पाकिस्तान टीम भी यहीं अपने मैच खेलेगी. यह रिपोर्ट क्रिकबज की है, जिसमें भारत-पाकिस्तान मैच के वेन्यू तक बताए गए हैं.
क्या पाकिस्तान अपने मैच बांग्लादेश में खेलेगा?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









